BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस से पहले होंगे पोस्टर व इन्वायरोथॉन प्रतियोगिता

Admin

Thu, Sep 14, 2023
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर जन-जागरूकता के लिये स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं की पोस्टर एवं इन्वायरोथॉन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 14 सितम्बर, 2022 को नवीन विश्राम गृह, सिविल लाइंस रायपुर में प्रात: 10:00 बजे से किया जा रहा है। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल - ओजोन परत में सुधार एवं जलवायु परिवर्तन में कमी रखा गया है। प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में आयोजित की जायेगी। प्रथम आयु वर्ग 12 से 17, द्वितीय आयु वर्ग 18 से 22 एवं तृतीय आयु वर्ग दिव्यांगजनों के लिए होगा। इसी प्रकार इन्वायरोथॉन प्रतियोगिता का विषय खजाने के लिए कचरा प्रथम आयु वर्ग में कक्षा 10 से कक्षा 12वीं, द्वितीय आयु वर्ग में सभी स्नातक के छात्र/छात्राएं एवं तृतीय वर्ग में सभी स्नातकोत्तर के छात्र/छात्राएं भाग ले सकेंगे। दोनो ही प्रतियोगिताओं में आकर्षक नगद पुरस्कार रखा गया है। प्रतिभागियों को इसी दिन मुख्य कार्यक्रम में शाम 4 बजे से पुरस्कृत किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें