BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: तेज आवाज में डीजे बजाने से रोका तो पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी, पीटा

Admin

Mon, Oct 2, 2023
बिलासपुर. बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बाज रहा था। जिसे बंद कराने गए सिपाही को सात आरोपी ने मिलकर पीट दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, कोनी थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के समय तेज आवाज में डीजे बज रहा था। जिसको बंद करने पहुंचे सिपाही से आरोपियों ने मारपीट कर दी और साथ ही उनकी वर्दी भी फाड़ दी। घटना के बाद आरक्षक वहां से बचकर निकल गया। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय काम में बाधा और मारपीट सहित कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पेट्रोलिंग पर गये आरक्षक को पीटा आरक्षक महादेव कुजूर शनिवार की रात के समय पेट्रोलिंग पर था। इसी दौरान रात 11 बजे वह छोटी कोनी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि कुछ युवक तेज आवाज में डीजे बजाते हुए गणेश विसर्जन करने जा रहे थे। आरक्षक ने उन्हें साउंड सिस्टम की आवाज कम करने के लिए समझाने का प्रयास किया। युवकों ने हुज्जत करते हुए उसका साथ झूमाझटकी कर दिया। इस दौरान आरोपी युवक दुर्गेश गढ़ेवाल, सूरज गढ़ेवाल और अन्य लोगों ने आरक्षक की वर्दी को फाड़ते हुए नेम प्लेट भी तोड़ दी। अपने दातों से भी उसे काटा। किसी तरह आरक्षक वहां से बचकर निकला और घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। जिसकी शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार 1. दीपक गढेवाल उर्फ सूरज पिता संतू गढेवाल कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी, थाना केानी बिलासपुर। 2. अजय गढेवाल पिता संतू गढेवाल उम्र 19 वर्ष कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी थाना कोनी, बिलासपुर। 3. दुर्गेश गढेवाल पिता स्व श्याम लाल गढेवाल उम्र 20 वर्ष कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी, थाना कोनी बिलासपुर। 4. उत्तम मरावी पिता मनहरण मरावी उम्र 32 वर्ष निवासी कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी थाना कोनी बिलासपुर। 5. विजय जोशी पिता स्व जुगल जोशी उम्र 23 वर्ष कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी,थाना केानी बिलासपुर। 6. विनय जोशी पिता विजय जोशी उम्र 23 वर्ष कोनी पेट्रोल पंप के पास छोटी कोनी थाना कोनी बिलासपुर। 7. आशीष अनंत पिता स्व उमेश अनंत उम्र 20 वर्ष गुडाखू फैक्ट्री छोटी कोनी थाना कोनी बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा। सभी ने अपना जुर्म कबुल कर लिया है। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें