BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: कोरबा में मतदान से एक दिन पहले पुलिस ने जब्त किए लाखों रुपये

Admin

Sat, Nov 18, 2023

कोरबा/रायपुर.

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। चौक-चौराहों और सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में बांगो थाना पुलिस ने मतदान के एक दिन पहले ढाई लाख रुपये कैश जब्त किया है। पुलिस ने कोरबा कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर निवासी टेटूराम से ढाई लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। वहीं, कुसमुंडा थाना पुलिस ने कार से तीन लाख रुपये और सर्वमंगला चौकी पुलिस ने पैदल जा रहे युवक से थैले में तीन लाख साठ हजार रुपये जब्त किए हैं।

बताया जा रहा है कि टेटूराम नोटों की गड्डियों लेकर मानिकपुर से बांगो जा रहा था। चेकिंग के दौरान बांगो थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर, एएसआई सुकलाल सिदार व स्टाफ ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने पुलिस ने जांच की। इस दौरान पुलिस 500 रुपये के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। बरामद हुई नगदी ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। बांगो थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक बाइक सवार पैसा लेकर बांगो क्षेत्र में खपाने आ रहा है, जिसकी सूचना पर जांच कार्रवाई शुरू की गई। बाइक सवार युवक के पास से नगदी रकम बरामद की गई। पूछताछ की जा रही है कि युवक पैसा कब, कैसे और कहां से लेकर आ रहा था।

सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि वैशाली नगर पेट्रोल पंप के पास मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने-जाने वाली वाहनों का चेकिंग कर रहे थे। एक व्यक्ति कार में आया, जिसे रोककर पूछताछ की। उसने अपना नाम राजीव तिवारी कोरबा का रहने वाला बताया। कार की चेकिंग करने पर तीन लाख रूपये की नगदी बरामद हुई। इस संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया। कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि पैदल पेट्रोलिंग कर रहे थे। बरहमपुर चौक पर सौरभ शर्मा (28) पैदल जा रहा था। उसके थैले को चेक करने पर तीन लाख साठ हजार रुपये जब्त किए गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें