BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: पुलिस ने चुनावी चेकिंग में स्कूटी से जब्त की मोटी रकम

Admin

Mon, Oct 23, 2023

रायपुर.

पुलिस चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 34 लाख से अधिक पैसे बरामद किए हैं। व्यापारी पैसे को बैग में भरकर स्कूटी से जा रहा था। उस समय चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने रुकवाकर चेकिंग की, तो उसमें 34 लाख 67 हजार रुपए होना पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस घटना की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है।

आजाद चौक थाना क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका स्थित नेमीचंद गली पास एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस सभी गाड़ियों का चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी ड्राइवर बैग में पैसे भरकर ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान उसे रुकवाकर चेकिंग किया गया, जिसमें पुलिस को मोटी रकम मिला। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हेमंत मेघानी निवासी लाखेनगर पुरानी बस्ती, रायपुर का होना बताया।

पुलिस नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने और वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके कोई नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं दिखाया। इसके साथ ही पूछताछ करने पर पुलिस वालों को लगातार गुमराह कर रहा था। इस पर पुलिस ने हेमंत मेघानी के पास रखें नगदी रकम 34 लाख 67 हजार रुपए जब्त किया और  धारा 102 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें