BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग भर्ती : आवेदन अब 15 फरवरी से बढ़ाकर छह मार्च तक

Admin

Mon, Jan 22, 2024

रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेवस साय सरकार की मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट की अवधि को पांच साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ 31 दिसंबर 2028 तक मिलेगा।

इसी निर्णय के तारतम्य में पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ ने जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन भरने की तिथि को 15 फरवरी से बढ़ाकर छह मार्च 2024 को रात्रि 11.59 बजे तक कर दिया है। इसके साथ ही आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरुष अभ्यर्थी के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त पांच वर्ष की और छूट प्रदान की है।

गौरतलब है कि जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5,967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चार अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन के तारतम्य में छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट  पर आनलाइन आवेदन भरने की तिथि एक जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर छह मार्च तक कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें