BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: पुलिस ने नक्सली साजिश को विफल किया

Admin

Wed, Nov 22, 2023
जगदलपुर नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे पाते इससे पूर्व ही पुलिस की सर्तकता के चलते यह साजिश विफल हो गई। पुलिस ने मौके से विस्फोटक सामग्री जप्त की है । प्राप्त समाचारों के अनुसार बेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले माड़ पखांजूर के जंगलों सर्चिंग के लिये निकले पुलिस दस्ते ने नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबल जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिये बिछाये गये बारूदी सुरंग को नाकाम कर दिया। पुलिस ने मौके से 5 नग आईईडी बरामद किये हैं। मौके पर डीआरजी और बीडीएस  की टीम पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को जांच के दौरान करीब 25 किलो वजन का आईईडी बरामद हुआ है। जिसे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस की नक्सलियों के साथ इसी स्थान पर मुठभेड़ हुई थी जिसमें सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया था। उसी समय से पुलिस इस इलाके में लगातार सर्चिंग कर रही है बड़ी संख्या यहां नक्सलियों का जमावड़ा हो सकता है इस को मद्देनजर रखते हुए पुलिस बल काफी चौकस है ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें