BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: पुलिस आरक्षक भर्ती: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर बेरोजगारों से की लाखों की ठगी

Admin

Sat, Jan 27, 2024

दुर्ग/राजनांदगांव.

पुलिस आरक्षक भर्ती की फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बेरोजगार लड़कों को पुलिस आरक्षक भर्ती में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी फर्जी नियुक्ति पत्र देते थे। आरोपियों ने आठ से 10 लोगों से आरक्षक भर्ती में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लिए।

गातापार थाना क्षेत्र के नवागांव कंवर गांव निवासी पीड़ितों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2017-18 में निकले पुलिस भर्ती में तीन आरोपियों ने मिलकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पीयूष वडेरा निवासी राजनांदगांव और आरोपी अमित सिंह निवासी दुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लेटर पेड, फर्जी सील और वर्दी कपड़ा बरामद किया है। आरोपियों ने शातिर तरीके से बेरोजगार युवकों को पुलिस आरक्षक भर्ती में नौकरी लगने के नाम पर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया। नौकरी लगवाने का झांसा देकर अलग-अलग तारीखों में प्रार्थियों से पांच लाख 25 हजार रुपये की ठगी की गई। मामले में शामिल एक आरोपी पहले से ही जेल में बंद है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें