BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: धमतरी: चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को पकड़ा

Admin

Thu, Jan 25, 2024

धमतरी.

मेचका थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 162.75 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 24 लाख 41 हजार रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक कार को भी पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ग्राम मेचका तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान झरियाबाहरा से नगरी की ओर आ रही एक कार को रोकने के लिए कहा।

लेकिन कार का चालक कार को न रोककर ग्राम मेचका डोंगरीपारा की ओर ले गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर कार का पीछा किया। कार चालक आगे जाने पर मुचकुंद ऋषि पहाड़ी के नीचे पहुंच गया। वहीं, आगे रास्ता नहीं होने व पुलिस को पीछा करते देखकर कार को खड़ाकर जंगल की ओर भाग गया, जिसका पता किया जा रहा है। वहीं, कार की तलाशी लेने पर कार से अवैध रूप से 80 पैकेटों में कुल 162.75 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत 24 लाख 41 हजार से ज्यादा का बताई जा रही है। वहीं, पुलिस अज्ञात आरोपी वाहन चालक के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें