BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: भोपाल में नेपाल से लाई जा रही चरस जब्त करते हुए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, 12.50 करोड़ की चरस पकड़ी

Admin

Fri, Jan 19, 2024

भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस की क्राइम ब्राच ने एक बड़ी सफलता हासिल की। नेपाल से लाई जा रही चरस जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 36.18 किग्रा चरस बरामद की गई, जिसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12.50 करोड़ रूपये आंकी गई है।

आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाहरी तस्कर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ चरस लेकर अयोध्या बाइपास के पास कोच फ्रैक्ट्री जंगल में बैठे हैं, जिन्हें किसी का इंतजार है, उनमें से एक व्यक्ति का नाम विजय शंकर यादव है। दूसरा व्यक्ति हरकेश चौधरी है। दोनों व्यक्ति बिहार के रहने वाले हैं, जिनके पास बैगों में चरस रखी है।

इस सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच के दल ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया और दोनों आरोपियों को बजरिया स्टेशन क्षेत्र में दबोचा। विजय शंकर यादव के कब्जे से 18 किलो 110 ग्राम तथा आरोपी हरकेश चैधरी के कब्जे से 18 किलो 70 ग्राम चरस बरामद किया गया।

इनके पास से दो मोबाइल मिले। बरामद चरस की अन्तराष्ट्रीय कीमत 12.50 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी मूलतः बिहार के निवासी हैं और नेपाल बॉर्डर से आने वाली चरस को गिरोह के माध्यम से भोपाल तक पहुंचाते थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें