BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, कांकेर में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

Admin

Thu, Nov 2, 2023

रायपुर/कांकेर.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कांकेर में चुनावी सभा करेेगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों का दौरा जारी है। सभी केंद्रीय नेताओं का आने-जाने का सिलसिला जारी है। सभी प्रचार-प्रसार के साथ ही अपने प्रत्याशियों का समर्थन करने पहुंच रहे हैं। आज के बाद गृहमंत्री अमित शाह और योगी आदित्यनाथ भी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे 4 नवंबर को प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करेंगे।

वैसे पीएम मोदी नवंबर महीने में 15 दिनों के भीतर तीन बार छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। वे दो नवंबर को कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सात नवंबर को सरगुजा के दौरे पर रह सकते हैं। इस दौरान पीएम मोदी विश्रामपुर और सूरजपुर में सभा को संबोधित कर सकते हैं। इसके साथ ही वो 14 नवंबर को रायपुर में रोड शो भी कर सकते हैं। दो नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा कांकेर में होने वाली है, जिसकी तैयारी के लिए भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितीन नवीन ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान नवीन ने बताया कि दो नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा होनी है, जिसकी तैयारी अच्छे से करनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं मे जोश भरेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता से अपील भी करेंगे। उन्होंने बताया कि इस सभा में कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, केशकाल, सिहावा, डौंडीलोहारा, धमतरी, बालोद और गुंदरदेही विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

जानें बीजेपी के स्टार प्रचारक के दौरे
पीएम मोदी दो नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वे चार नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी दुर्ग में आमसभा को संबोधित कर सकते हैं। अमित शाह तीन और चार  जगहों पर रोड शो के साथ ही सारंगढ़, पलारी और आरंग में आमसभा को संबोधित करेंगे। वहीं योगी आदित्यनाथ भी दो दिनों में अलग-अलग विधानसभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें