BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: CG में पड़ने लगी गुलाबी ठंड, तापमान में गिरावट का दौर शुरू, इस बार पड़ेगी जोरदार ठंड

Admin

Wed, Oct 18, 2023

रायपुर

उत्तर भारत में 2 दिन पहले से चालू हुई बर्फबारी का असर छत्तीसगढ़ पर भी दिखने लगा है. प्रदेश में गुलाबी ठंड दस्तक दे चुकी है. रात को अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 अक्टूबर से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा. प्रदेश में सामान्यतः दशहरा तक गुलाबी ठंड की शुरुआत हो जाती है.

छत्तीसगढ़ में सोमवार रात से कुछ ठंड होने लगी है. अच्छी बारिश होने के बाद अब जोरदार ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. कल मंगलवार को दिनभर तेज धूप थी. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान अभी सामान्य से अधिक ही है.मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि कल मंगलवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 34.5 माना एयरपोर्ट में 34.3, बिलासपुर में 33. 2, पेण्ड्रारोड में 32.7, अंबिकापुर में 29.5, जगदलपुर में 33.6, दुर्ग में 33.6 और राजनांदगांव में 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

वहीं राजनांदगांव का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक था. पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. नमी 85-58 प्रतिशत तक रही. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा.

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें