BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: राम मंदिर उद्घाटन के लिए ट्रेनों से अयोध्या जा रहे तीर्थ यात्रियों का होगा सम्मान

Admin

Mon, Jan 15, 2024

भोपाल
धार्मिक नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्साह चरम पर है. हर व्यक्ति अपने-अपने स्तर से इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रयासरत है. इसी कड़ी में भोपाल के नजदीकी जिले सीहोर के प्रशासन ने निर्णय लिया है कि, 21 और 22 जनवरी को सीहोर जिले से निकली नर्मदा नदी घाटों पर दीपदान किया जाएगा.

दीपदान आयोजन को लेकर सीहोर जिला प्रशासन की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में  जिले के प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत 22 जनवरी को  सभी की भागीदारी से यहां दीपदान कार्यक्रम होंगे. साथ ही धार्मिक संस्थाओं और ट्रस्ट के मंदिरों में ट्रस्ट के सहयोग से दीप प्रज्वलन और भंडारों का आयोजन होगा. बैठक में प्रभारी कलेक्टर तिवारी ने पूरी गरिमा के साथ ये सभी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए.

 ट्रेनों से अयोध्या जा रहे तीर्थ यात्रियों का होगा सम्मान
बता दें कि, यहां मंदिरों में दीप प्रज्वलन के साथ-साथ घरों में स्वेच्छा से दीपोत्सव के लिए आम जनों को जागृत किया जाएगा. 14 से 21 जनवरी तक सीहोर जिले के टाउन हॉल और संलकनपुर मंदिर, सभी नगरों, गांवों में विशेष सफाई अभियान के साथ-साथ सभी सरकारी इमारतों, स्कूलों और कॉलेजों में साज-सज्जा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यही नहीं रविवार से देवीधाम सलकनपुर पर रामलीला होगी. साथ ही 14 से 22 जनवरी तक सीहोर जिले के रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेनों से अयोध्या जा रहे तीर्थ यात्रियों का सम्मान और स्वागत किया जाएगा.

इतना ही नहीं जिले के प्रमुख मार्गों से भी अयोध्या जा रहे तीर्थ यात्रियों के सम्मान और स्वागत किया जाएगा.  सीहोर जिले के सभी ग्रामों, नगर के सभी वार्डों में कलश यात्रा निकालने के साथ-साथ मदिरों में सुंदरकाण्ड, रामचरित्र मानस, अखण्ड रामायण पाठ और भजन कीर्तन आयोजित किए जाएंगे. साथ ही मांडना रंगोली भी  बनाई जाएगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें