BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: अनियंत्रित होकर पिकअप खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत:गाड़ी में फंसा था ड्राइवर और हेल्पर का शव; 30 फीट गहरी है खाई...

Admin

Sat, Jan 20, 2024

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में शनिवार को हुए सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के रहने वाले 2 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से हादसा हुआ। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर जांच में जुट गई है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

ASP मनीषा ठाकुर ने बताया कि अमरकंटक रोड पर करंगरा घाट में शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हादसा हुआ। पिकअप अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर गाड़ी में ही फंस गए। गंभीर रूप से घायल दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

काफी तेज थी पिकअप की रफ्तार

लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर गौरेला थाना पुलिस पहुंची। कड़ी मशक्कत से गाड़ी में फंसे दोनों शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप की रफ्तार बहुत तेज थी। ड्राइवर उसे संभाल नहीं पाया और नीचे गिर गया।

ड्राइवर और हेल्पर मध्यप्रदेश के रहने वाले

ASP मनीषा ठाकुर ने बताया कि ड्राइवर और हेल्पर मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। जो कागजात पिकअप से मिले हैं, उसके मुताबिक ड्राइवर का नाम देवेंद्र सिंह है, जो जिला शहडोल का रहने वाला था। वहीं हेल्पर का नाम अशोक सिंह बंजारा था, जो अनूपपुर का रहने वाला था। हालांकि इस बात की जांच की जा रही है कि यही दोनों शख्स देवेंद्र और अशोक हैं या नहीं। दस्तावेज इन्हीं का है या फिर किसी और का।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें