BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: PHQ निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की जम्बो तबादला सूची जल्द करेगी जारी

Admin

Thu, Jul 6, 2023
भोपाल पुलिस निरीक्षकों की पोस्टिंग में फेरबदल को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अपना होमवर्क पूरा कर लिया। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा के अफसरों की मंगलवार को डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना के साथ लंबी बैठक हुई। इसके बाद अब यह माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों की जम्बो तबादला सूची जारी हो सकती है। विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की गाईड लाइन के चलते पुलिस मुख्यालय ने 27 मई तक सभी पुलिस रेंज से ऐसे निरीक्षकों की सूची पुलिस मुख्यालय बुलावाई थी, जिन्हें एक ही जिले में तीन साल या पिछले चार साल में तीन साल हो गए हो। इसमें 31 जनवरी 2024 की समयावधि बताई गई थी। सूत्रों की मानी जाए तो जानकारी आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने इसे शॉर्ट लिस्ट किया, जिसमें 675 के लगभग नगर निरीक्षक 31 जनवरी 2024 तक एक ही जिले में तीन साल पूरे कर रहे हैं या पिछले चार साल में एक जिले में उन्हें तीन साल का समय हो गया है। इस सूची पर फिलहाल प्रशासन शाखा के अफसर विचार विमर्श किया। मंगलवार को एक लिस्ट तैयार होकर जल्द ही डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना के पास प्रशासन शाखा के अफसर पहुंचे। जिस पर लंबी चर्चा डीजीपी के साथ प्रशासन शाखा के अफसरों की हुई। इस बैठक के बाद यह माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादला आदेश जारी होंगे। यह है अभी स्थिति प्रदेश में वैसे तो नगर निरीक्षकों के 1697 पद स्वीकृत हैं, लेकिन इसमें से 1390 ही पद भरे हुए हैं। इन 1390 में से लगभग 675 नगर निरीक्षक एक ही जगह पर तीन साल से ज्यादा का समय पूरा कर चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें