BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: 06 विधानसभा क्षेत्रों से आए यादव समाज के लोगों ने श्री साय को मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

Admin

Sun, Dec 24, 2023

रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुना में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 06 विधानसभा क्षेत्रों से आए यादव समाज के प्रतिनिधिमंडलों ने सौजन्य मुलाकात की। यादव (राउत) समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री साय को खुमरी और परंपरागत पोशाक पहनाकर सम्मानित किया और भगवान राधा-कृष्ण का छायाचित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को बड़ी संख्या में यादव समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं भी दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने आत्मीयता के साथ सभी का अभिवादन स्वीकारा मुख्यमंत्री से मिलने मुंगेली, बिल्हा, लोरमी,  नवागढ़, पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इस अवसर पर यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री धनीराम यादव के साथ ओम यादव, सूरज यादव, ओंकार यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें