BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता

Admin

Mon, Jul 17, 2023
रमेश बत्रा  तिल्दा नेवरा | मूसलाधार बारिश ने शहर में नगर परिषद की पोल उस समय खोल कर रख दी जब रविवार शाम को बारिश होने पर नाली का सारा गंदा पानी शहर की सड़कों पर बहने लगा। https://youtu.be/MmrtmlXnc30 इससे राहगीरों को आवाजाही करने में काफी परेशानी हुई। वहीं दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाली की निकासी बंद होने से शहर की सड़कें नाले में तबदील हो गईं। https://youtu.be/X0xW4jIzzz8 दुकानों के सामने सड़क पर पानी का तालाब बन गया। इससे दुकानदारों की भी मुश्किलें बढ़ गईं।नगर वासियों से नगर परिषद भले ही भारी-भरकम हाउस टैक्स वसूलने की योजना बना रही है लेकिन शहर में लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में नाकाम हो रही है। नगर परिषद की कारगुजारी उस समय देखने को मिलती है जब भी शहर में मूसलाधार बारिश होती है। नाली का पानी निकासी बंद होने के कारण सड़क पर बहने लगता है। हैरानी इस बात की है कि इस प्रकार की घटनाएं कई बार देखने को मिल चुकी हैं लेकिन अभी तक नप की तरफ से इस दिशा में कोई भी कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। नप अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया ने बताया कि नाली की निकासी को लेकर जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें