BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: 72 लाख का भुगतान : पूर्व डीईओ केएस तोमर भी पुलिस के निशाने पर

Admin

Sat, Feb 18, 2023
जांजगीर-चांपा | बलौदा ब्लॉक के मयूरा कन्वेंट निजी स्कूल में 72 लाख के रुपए में आरटीई घोटाला मामले में पूर्व डीईओ केएस तोमर का नाम सामने आया है | क्योंकि उन्ही के हस्ताक्षर से इतनी बड़ी राशि निकाली गई थी | जानकारी के अनुसार जल्द ही डीईओ की गिरफ्तारी हो सकती है | क्योंकि पुलिस ने डायरी मेंटेन कर ली है | गौरतलब है कि बलौदा ब्लॉक के मयूरा कन्वेंट निजी स्कूल में शिक्षा के अधिकार के तहत 72 लाख रुपए का फर्जी भुगतान हुआ था | जिसमे निजी स्कूल मयूरा कन्वेंट के संचालक ने 30 लाख रुपए लौटा दिए थे | शेष रकम वापस को खर्च करना बताया था | लेकिन इतनी बड़ी रकम वापस नहीं होने के बाद डीईओ ने निजी स्कूल संचालक राजेंद्र मौर्य, डीईओ ऑफिस के क्लर्क शिवानंद राठौर व कंप्यूटर आपरेटर विकास साव के खिलाफ जुर्म दर्ज कर रविवार को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है | इसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की | जांच में पता चला कि उस समय डीईओ केएस तोमर थे | उन्ही के हस्ताक्षर से दस्तखत हुआ था और चेक कटा था | जिससे वे भी संदेह के दायरे में हैं | क्योंकि इसकी सुगबुगाहट है और पुलिस डीईओ तोमर की तलाश लेने शुरू कर दिए हैं | विकास साव ने स्वीकारी गलती 72 लाख के घोटाले मामले में मुख्य आरोपी विकास साव ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और उसने साफ कहा है कि दस्तावेज में काट-छांटकर इतनी बड़ी रकम की हेराफेरी की गई है | यानी डीईओ ने आंख मूंदकर फाइल में हस्ताक्षर कर दिया है | जिसका परिणाम आज उन्हें भुगतना पड़ रहा है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें