BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: रविवि कुलपति के लिए 3 नामों का पैनल लिफाफे में बंद

Admin

Wed, Feb 15, 2023
रायपुर | पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के नए कुलपति चयन के लिए गठित 3 सदस्यीय कमेटी की बैठक सोमवार को राजभवन में हुई | लगभग 5 घंटे चली बैठक के बाद तीन नामों का पैनल सीलबंद लिफाफे में राज्यपाल एवं कुलविधिपति को सौंप दिया गया | स्क्रूटनी के बाद 52 आवेदन मिले | इनमें से तीन को शॉटलिस्ट किया गया | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुलपति चयन के लिए गठित कमेटी के अध्यक्ष बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सुरेन्द्र दुबे, सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व कुलपति  पद्मश्री डॉ .ए. टी. दाबके तथा भारतीय प्रौद्धोगिकी संस्थान धारवाड़ के निदेशक प्रोफेसर वेंकप्पाया आर. देसाई बैठक में शामिल हुए | बताया जा रहा है कि बैठक लगभग 11 बजे शुरू हुई जो कि 4 बजे तक चली | कमेटी ने तीन नामों का पैनल कुलाधिपति के समक्ष पेश किया | नामों का पैनल सौंपे जाने के बाद अब नजर है कि कब तक नए कुलपति के नाम सामने आएंगे | वहीँ कांग्रेस ने कुलपति चयन में स्थानीय को प्राथमिकता देने की मांग उठाई थी |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें