BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: बिलासपुर, कोरबा और जशपुर में झमाझम बारिश:मंडी में रखा धान भीगा, रायपुर, दुर्ग-भिलाई में सुबह से छाए बादल; आज भी अलर्ट...

Admin

Thu, Jan 18, 2024

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। बिलासपुर में गुरुवार तड़के हुई बारिश और कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। कोरबा में मंडी में रखा धान भीग गया। वहीं जशपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट है। कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश के मध्य हिस्से में भी एक दो जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। बादलों ने न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी कर दी है।

अंबिकापुर सबसे ठंडा

बुधवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां 8.4 डिग्री रात का तापमान रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक गर्म कांकेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रहा। आज प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना है।

बुधवार को ऐसा रहा अधिकतम तापमान

  • बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री रहा।
  • दुर्ग का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • बिलासपुर में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री रहा।
  • पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री ।
  • अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • जगदलपुर का अधिकतम तापमान 28.6डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें