BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: सीजी बोर्ड परीक्षा : नकलचियों को पकड़ने 100 से ज्यादा उड़नदस्ता टीम

Admin

Sat, Feb 18, 2023
1 मार्च से शुरू होंगे पेपर रायपुर | 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी युद्धस्तर पर जारी है | माशिमं. के अधिकारियों ने गोपनीय सामग्री वितरण की तैयारी करने के साथ नकलचियों पर सख्ती करने की योजना बना ली है | इस सत्र में नकलचियों पर सख्ती करने के लिए 100 से ज्यादा उड़नदस्ता टीम बनाने का निर्णय लिया गया है | इसके लिए चार स्तर पर टीम बनेगी, जो जिलों में स्थित सेंटरों में घूम-घूमकर जांच करेगी | जिस केंद्र पर नकलची पकड़ाएंगे, उस पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा | जिस केंद्र में नकलचियों की संख्या ज्यादा होगी, वहां से केंद्र प्रभारियों को नोटिस दिया जाएगा | केंद्र से निगरानी सीसीटीवी से : माशिमं. के अधिकारियों ने गोपनीय सामग्री वितरण केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरा लगवाया है | गोपनीय सामग्री की पैकिंग से लेकर वितरण तक की पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जा रही है और उसको रेकॉर्ड भी किया जा रहा है | माशिमं. सचिव खुद कंट्रोल रूम से पूरी प्रक्रिया पर नजर रखे हुए है | साढ़े छह लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन : इस सत्र के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रदेशभर के 6 लाख 55508 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है | कक्षा 10वीं 3 लाख 35 हजार 357 और 12वीं के 3 लाख 20 हजार 171 छात्र शामिल है | इन छात्रों को कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए परीक्षा में शामिल होने का निर्देश माशिमं के अधिकारियों ने दे दिया है | बारहवी की परीक्षा  एक मार्च और और दो मार्च दसवीं की दो मार्च से शुरू हो रही है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें