BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: कांग्रेस में शाह की 'हेट स्पीच' पर आक्रोश

Admin

Wed, Oct 18, 2023

राजनांदगांव.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राजनांदगांव में बीते दिनों गृहमंत्री अमित शाह के भाषण को हेट स्पीच और भड़काऊ करार दिया है। इसके खिलाफ कांग्रेस ने आज मंगलवार को चुनाव आयोग में शिकायत की है। मामले में आयोग से कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। शिकायत में कहा गया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के राजनांदगांव के प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह के नामांकन के लिये आयोजित सभा में दिये गये अपने भाषण में दंगा भड़काने के उद्देश्य से गलतबयानी की है।

उन्होंने बेमेतरा जिले के बीरनपुर में हुये हिंसा के मामले को लेकर अपनी चुनाव सभा में सीधे कहा, 'भूपेश बघेल सरकार ने तुष्टिकरण के लिए, वोट बैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ के बेटे भुवनेश्वर साहू को लिंचिंग करवाकर मार दिया।  बीजेपी ने तय किया है कि हम भुवनेश्वर साहू के हत्यारों को उनके अंजाम तक पहुंचाएंगे और इसके प्रतीक के रूप में उनके पिता ईश्वर साहू को चुनाव मैदान में उतारा है।'

कांग्रेस ने शिकायत पत्र में लगाए ये आरोप
कांग्रेस ने आगे शिकायत पत्र में लिखा कि अमित शाह का यह बयान ना केवल आपत्तिजनक है बल्कि इसका एकमात्र उद्देश्य शांत प्रदेश छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिक हिंसा भड़काना है। गृहमंत्री ने चुनावी फायदे की नीयत से उन्माद भड़काने के लिए यह बयान दिया है। उन्होंने जो कहा है वह बिल्कुल झूठ है। हकीकत यह है कि हिंसा और प्रति हिंसा के इस मामले में सरकार ने त्वरित कार्रवाई की थी और आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था, लेकिन छत्तीसगढ़ में साफ दिख रही अपनी हार से बौखलाए अमित शाह अब सांप्रदायिकता का सहारा लेना चाहते हैं। कांग्रेस ने कहा कि राजनांदगांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए संविधान की शपथ लेकर संवैधानिक पद पर बैठे देश के गृहमंत्री अमित शाह ने धार्मिक ध्रुवीकरण के उद्देश्य से सांप्रदायिक तनाव भड़काने का कुत्सित प्रयास किया है। आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के नेता लगातार योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्रपूर्वक बिरनपुर की घटना पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। जिस मामले में विवेचना पूरी हो चुकी है, न्यायालय में चालान प्रस्तुत हो चुका है, निचली अदालत का फैसला भी आ गया है उसके खिलाफ देश के गृहमंत्री की ओर से साप्रदायिक ध्रुवीकरण करके के उद्देश्य से उन्माद भड़काने का कुत्सित प्रयास स्पष्ट तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। अतः निवेदन है कि अमित शाह, रमन सिंह और अरुण साव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, अजय साहू, नितिन भंसाली, मणी वैष्णव, सुजीत घिदौड़े आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें