BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: हमारा एक ही उद्देश्य रहा है कि कैसे आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया जा सके : सीएम बघेल

Admin

Thu, Oct 5, 2023

रायपुर

रायगढ़ में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में आम जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि कला और संस्कृति के मुख्यालय हमारे रायगढ़ में आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे जी आए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने के बाद खड़के की सबसे पहले रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन में आए। तबसे उनका लगाव छत्तीसगढ़ में बना रहा है।

अभी हमारे मुख्य अतिथि खडगे जी के हाथों से बाबा गुरु घासीदास जी के आस्था के प्रतीक और गांव-गांव में निर्मित जैतखाम का शिलान्यास हुआ। सत्य के रास्ते में चलने का संदेश बाबा गुरु घासीदास जी का है। सत्य के रास्ते को महात्मा गांधी जी ने भी बताया। सत्य का रास्ता हमारा रास्ता है। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी, इंदिरा गांधी जी, राजीव जी, नरसिम्हा राव जी सभी का उद्देश्य हिंदुस्तान की जनता को ताकतवर बनाने का रहा। हमारा एक ही उद्देश्य रहा है कि कैसे आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया जा सके, महिलाओं के जीवन में कैसे परिवर्तन लाया जा सके।

उन्होंने कहा कि हमारे सुदूर वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी भाइयों बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लघु वनोपज खरीदने की व्यवस्था हमने हर जगह की, धान खरीदी की व्यवस्था हो रही है। देश का तीन चौथाई लघुवनोपज छत्तीसगढ़ में खरीदा जाता है। हमने शहीद महेंद्र कर्मा के नाम से बीमा योजना शुरू की जिसका लाभ 12.50 लाख संग्राहकों को मिल रहा है। ये छत्तीसगढ़ मॉडल है, जिसमें सबसे किया वायदा हम निभाते हैं। समर्थन मूल्य में धान खरीदी, भूमिहीन मजदूरों को 7 हजार रुपए प्रतिवर्ष आर्थिक अनुदान, अंग्रेजी माध्यम में नि:शुल्क शिक्षा देने का वायदा था, हमने दिया। आज छत्तीसगढ़ में किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं, बच्चे सभी को मजबूत कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार आपका पैसा आप तक लौटा रही है। हमारी सरकार संसाधनों का उपयोग आपके हित में करती है। आवास बनवाने के लिए हमने 47 हजार परिवार के खातों में 25-25 हजार रुपए की राशि जमा करवा दी। हमने आर्थिक सर्वेक्षण करवाया इसकी रिपोर्ट में जो आया उसके हिसाब से हमने तय किया है कि अब 10 लाख आवासहीन परिवारों को आवास देकर रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें