BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रायपुर सहित इन जिलों के सहायक कलेक्टर हटाए गए

Admin

Fri, Dec 22, 2023

रायपुर
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। रायपुर में सहायक कलेक्टर के रूप में तैनात जयंत नाहटा को अब दंतेवाड़ा का अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है। वहीं दुर्ग के सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी अब सूरजपुर में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा बिलासपुर जिले में पदस्थ सहायक कलेक्टर वासु जैन को सांरगढ़-बिलाईगढ़ का एसडीएम बनाया गया है। ये सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के अधिकारी है।

मनोज पिंगुआ होंगे माशिमं के अध्यक्ष
इसके अलावा प्रदेश के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी मनोज पिंगुआ को अब माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें माशिमं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अलग से आदेश जारी किया है। मनोज पिंगुआ वर्तमान में वन विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में कार्यरत हैं। साथ ही गृह एवं जेल विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी उनके पास है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें