BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बच्चे के जन्मदिन पर किसान ने खाट पर बिछाई नकदी...

Admin

Tue, Feb 7, 2023
महासमुंद ।  इन दिनों एक बच्चे के साथ खाट पर बिछे नोटों के बंडल चर्चा में हैं। इंटरनेट मीडिया पर ऐसा करने वाले व्यक्ति को धन्ना सेठ आदि नाम दिया जा रहा है। जबकि यह सिर्फ एक किसान पिता की खुशी थी, जो पहली बार एक साथ इतने नोट देखने के बाद यादगार के तौर पर बच्चे के जन्मदिन पर यह तस्वीर ली। वहीं, बच्चा भी हाथों मे नोटों के बंडल पकड़े और चेहरे पर अपनी प्यारी-सी मुस्कान के साथ इस खुशी को जाहिर कर रहा है। 15 -16 लाख रूपये के बंडल दरअसल, महासमुंद जिले के झलप क्षेत्र के गांव रामपुर की यह तस्वीर है, जिसमें एक किसान पिता ने अपने सारे रुपये खाट पर बैठे बच्चे के सामने रख दिया। बताया जाता है कि पांच फरवरी को वेदांश पटेल का जन्मदिन था। पिता ने खुशी व याद के तौर पर इस तरह से फोटो लेकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर रखा। जिसे देखकर लोग इसे साझा करने लगे। अब यह फोटो इंटरनेट मीडिया में जमकर प्रसारित हो रहा है। प्रसारित फोटो में 500, 200 और 100 के नोटों का बंडल दिख रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है ये लगभग 15 से 16 लाख की राशि होगी। बच्चे के जन्मदिन पर यादगार के लिए रखे रूपये वेदांश के पिता उमाशंकर ने कहा कि धान बेचने के बाद बैंक में लगभग 15-16 लाख था, जिसे उधार लौटाने व अन्य घरेलू खर्च के लिए निकाला गया था। इसे खाट पर बैठकर गिनते समय बच्चा आ गया। पहली बार एक साथ इतनी रकम देखकर बच्चा भी उत्सुक था। पांच फरवरी को बच्चे का जन्मदिन भी था। इसलिए यादगार के तौर पर इसे खाट पर बिछाकर बच्चे का फोटो ले लिया गया। उमाशंकर ने कहा कि वे मूलतः किसान हैं। ब्याज का कारोबार नहीं करते। किन्तु खुशी जाहिर करने का उनका यह तरीका अब मुसीबत बन गया है। वायरल फोटो से लोग सवाल कर रहे हैं। हर किसी को जवाब देकर वे परेशान हैं।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें