BREAKING NEWS

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

Advertisment

: मतदान केन्द्रो में सभी मूलभूत सुविधाओं का इंतजाम हो : आब्जर्वर मिश्रा

Admin

Fri, Nov 3, 2023

रायपुर

अभनपुर विधानसभा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विष्णु प्रसाद मिश्रा ने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर निरीक्षण किया। श्री मिश्रा नयापारा और ब्लॉक कॉलोनी अभनपुर के मतदान केन्द्रों पर पहुंचे। उन्होंने सभी मतदान केन्द्र में पीने के पानी, बिजली, साफ-सफाई सहित शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री मिश्रा ने सेक्टर आॅफिसर्स और पुलिस सेक्टर आॅफिसर्स को समन्वय के साथ काम करने को कहा।

प्रेक्षक श्री मिश्रा ने उपस्थित सभी अधिकारियों को अच्छे से ईवीएम मशीन हैंडलिंग करना सीखने को भी कहा। उन्होंने निर्वाचन मैनुअल बुक, मॉक पोल और रूट प्लान के विषय मे अच्छी तरह से जानकारी लेने के निर्देश दिए। प्रेक्षक ने अवैध शराब, नकदी, अवैध सामग्री आदि की जब्ती के संबंध में भी सख्त निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने अभनपुर विधानसभा के सभी मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के उपयुक्त प्रबंध करने को भी कहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें