BREAKING NEWS

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

Advertisment

: पुलिस ने लगाई अब गुंडे-बदमाशों की परेड

Admin

Sat, Oct 14, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होना है इसलिए अपराधिक मामलों और बढ़ते क्राइम को रोकने के लिए  गुंडे-बदमाशों के ऊपर पुलिस की पैनी नजर है। इसके साथ ही बदमाशों पर कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों के ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान पुलिस ने डेढ़ सौ से अधिक गुंडे-बदमाशों को पुलिस थाना ने लाकर उनकी परेड ली है। इसके साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश दी है।

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने समेत सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस कार्रवाई कर रही है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्रों के गुंडा और निगरानी बदमाशों और अपराधिक तत्वों की चेकिंग कर उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक गुंडे-निगरानी बदमाशों और अपराधिक तत्वों को थानों में लाकर उनकी परेड़ ली गई है। इसके साथ ही उनको समझाया गया कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। पुलिस जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है, तो वे तत्काल पुलिस स्टेशन पर उपस्थित होवें। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। कुछ सक्रिय गुदा बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें