BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: प्रदेश में अब हर गरीब के सपने हो रहे हैं पूरे : राज्य मंत्री पटेल

Admin

Mon, Aug 14, 2023
विकास पर्व पर 37 लाख रूपये के कार्यों का किया भूमि-पूजन भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश में अब हर गरीब के सपने पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के लोगों की चिंता की है। राज्य मंत्री पटेल शनिवार को सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम मर्यादपुर में विकास पर्व को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। राज्य मंत्री पटेल ने ग्राम देवदहा, भमरहा, मनकीसर और मूर्तिहाई ग्रामों में करीब 38 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। इनमें सामुदायिक भवन, आँगनवाड़ी भवन, 2 अलग ग्रामों में सरकारी स्कूलों में बाउंड्री वॉल निर्माण के भूमि-पूजन शामिल हैं। राज्य मंत्री पटेल ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'हर घर तिरंगा' अभियान में अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया। राज्य मंत्री पटेल ने 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान में जिले की सभी ग्राम पंचायतों और अमृत सरोवर में देश-भक्तिपूर्ण कार्यक्रम करने की अपील भी नागरिकों से की।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें