BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: उत्तरी हवा ने करवाया इंदौर में ठिठुरन का अहसास, दिन में पहली बार पार छह डिग्री सेल्सियस गिरा

Admin

Wed, Dec 6, 2023

भोपाल /इंदौर

बंगाल की खाड़ी से 2 दिसंबर को उठे तूफान 'मिचौंग' का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह भोपाल, रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग के साथ ही छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कोहरा रहा। सर्द हवा चलती रही। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बुधवार को तूफान का असर देखने को मिलेगा। जबलपुर-शहडोल संभाग के जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

हिमालय की ओर से आ रही उत्तरी व उत्तर-पूर्वी हवा ने मंगलवार को दिन का पारा गिराया। दिन में हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। इसके कारण ठिठुरन का अहसास हुआ। इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान सामान्य से नौ कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह धुंध छाई रही। सुबह न्यूनतम दृश्यता 1200 मीटर तक दर्ज की गई।
 
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को दिन में बादल छाए। हवा का रुख उत्तरी होने के कारण ही तापमान में गिरावट रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दिखाई देगी। मौसम विज्ञानी एचएस पांडे के मुताबिक मिचाउंग तूफान का असर अभी इंदौर में नहीं दिखाई दे रहा है। इसका असर भोपाल व पूर्वी मप्र तक ही सीमित है।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें