BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: 24 को सिनेमा घरों में आएगी नोनी के अनहोनी

Admin

Sun, Nov 19, 2023

रायपुर

काफी लंबे के बाद छालीवुड अभिनेत्री अनिकृति चौहान की छत्तीसगढ़ी फिल्म नोनी के अनहोनी 24 नवंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रहा है। वहीं निर्देशक गौरव रत्नाकर का कहना है कि यह फिल्म बेहद ही मनोरंजक के साथ ही इसके गीत और संगीत को सिनेमाप्रेमी काफी पसंद करेंगे। इस फिल्म के लेखक बैकुंठपुर के राहुल यादव है, जो बॉलीवुड के फिल्म और गाने लिखने का भी कार्य कर चुके है, यह उनके द्वारा लिखित पहली छत्तीसगढ़ी मूवी है।

फिल्म के निमार्ता होमन देशमुख हैं जबकि इस फिल्म में अनिकृति चौहान के अलावा विशाल, संजय महानंद और अनिल शर्मा ने अभिनय किया है। फिल्म नोनी के अनहोनी में संजय महानंद और अनिल शर्मा की कॉमेडी लोगों को काफी पसंद जाएगी ऐसा फिल्म के निर्देशक गौरव का कहना है। फिल्म में संगीत सुनील सोनी, विवेक शर्मा, परवेज खान और मोनिका वर्मा ने दिया है। फिल्म की शूटिंग कवर्धा से लेकर जगदलपुर में हुई और दौरान सिनेमा प्रेमियों को छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक वादियों का नजारा देखने को मिलेगा, साथ ही छत्तीसगढ़ की पारंपरिक व्याजनों के बारे में जानने को मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें