BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: प्रदेश में 2 से 3 डिग्री बढ़ा रात का टेम्प्रेचर, अगले 2 दिन राहत, लेकिन तेज ठंड का दौर फिर आएगा

Admin

Fri, Dec 22, 2023

भोपाल

मध्यप्रदेश में 4 दिन की कड़ाके की ठंड के बाद मौसम के तेवर थोड़े बदल गए। हवा का रुख बदल कर उत्तर-पूर्वी हो गया। इससे दिन और रात के तापमान में भी थोड़ा इजाफा हुआ। अभी तक उत्तर से सीधी बर्फीली हवा आ रही थी।.मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर संत कुमार शर्मा ने बताया, पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 24. 0 एवं न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा। अगले दो दिन न्यूनतम पारा 10 डिग्री के आसपास रहेगा। आसमान में बादल रहेंगे, लेकिन साल के अंत तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आगामी 48 घंटे ऐसे ही मौसम के असर है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा।


जिले में बादलों की आवाजाही के बीच अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। लेकिन शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह-सुबह कोहरा छाने के साथ ही शीतल हवाओं से ठिठुरन का एहसास होगा। जिले में बीते तीन दिनों से रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। दिन का पारा भी सामान्य से दो से तीन डिग्री कम चल रहा है। ऐसे में शीतल रात कंपकंपा रही है।

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ी है। गुरुवार सुबह कड़ाके की ठंड रही। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा। नौगांव (छतरपुर) में 7, राजगढ़ में 7.2, दतिया में 7.3 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। गुरुवार को ही सबसे ठंडा दिन टीकमगढ़ में रहा। यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। खंडवा, खरगोन और मलाजखंड में गुरुवार का दिन शीतल दिन रहा।

छतरपुर जिले के बिजावर में 6.3, ग्वालियर में 6.5, अशोकनगर की आवरी में 6.7, छतरपुर जिले के नौगांव में 7, राजगढ़ में 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। प्रमुख जिलों की बात की जाए तो ग्वालियर में 6.5, भोपाल 10.1, इंदौर 12.4, जबलपुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।


पांच सबसे कम अधिकतम तापमान वाले स्थान में दतिया 20.9 डिग्री सेल्सियस, बालाघाट का मलाजखंड 21 डिग्री सेल्सियस, छतरपुर जिले का खजुराहो एयरपोर्ट, 21.6 ग्वालियर, 21.6 नीमच का, मरूखेड़ा 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें