BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: झीरम हत्याकांड मामले में NIA ने 19 आरोपियों के नाम किए जारी

Admin

Sun, Dec 24, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ झीरम हत्याकांड मामले में एनआईए ने वारंट आरोपियों की सूची जारी कर दी है। NIA ने 19 नामों की सूची जारी करते हुए इन्हें जीराम हत्याकांड का आरोपी बताया है।‌ इसके साथ ही इन आरोपियों पर 7 लाख से 50 हजार रुपए तक का इनाम घोषित कर दिया गया है।‌ NIA ने इन सभी वांटेड नक्सलियों और आरोपियों की सूचना देने वालों को इनाम देने की घोषणा का ऐलान कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में 25 में 2013 को नक्सलियों के द्वारा झीरम घाटी में खूनी खेल खेला गया था जिसमें कांग्रेस नेताओं समेत 33 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद लगातार निया इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। इस जांच में एनआईए ने 19 आरोपियों की सूची जारी करते हुए आरोपियों की सूचना देने वालों को इनाम देने की घोषणा कर दी है।‌ बता दे कि बीते दिनों झीराम घाटी नक्सली हमले मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए की याचिक को खारिज कर दिया था। जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस को इस मामले की जांच करने की बात कही गई थी। कोर्ट ने यह कहा था कि इस मामले में NIA दखल ना दे।

क्या है झीरम मामला
नक्सलियों ने 25 में साल 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान बस्तर की झीरम घाटी में हमला किया था। इस हमले में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल, विद्या चरण शुक्ल, उदय मुदलियार, योगेंद्र शर्मा समेत 33 लोगों शहीद हो गए थे। इसके बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने और राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हत्या कराने का आरोप लगाया था। जिसके बाद इस पूरे मामले की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस ने की थी। उसके बाद NIA इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें