BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: प्रदेश में 460 स्थानों पर नव मतदाता सम्मेलन आयोजित करेगा, हर विधानसभा क्षेत्र में दो सम्मेलन होंगे, पांच लाख नव मतदाताओं के शामिल होने का लक्ष्य

Admin

Sun, Jan 14, 2024

भोपाल
आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) को प्रदेश में 460 स्थानों पर नव मतदाता सम्मेलन आयोजित करेगा। हर विधानसभा क्षेत्र में दो सम्मेलन होंगे, इसमें 18 से 23 वर्ष के पांच लाख नव मतदाताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में दी।

नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य
वैभव पंवार ने बताया कि 25 को ही प्रधानमंत्री देशभर के 50 लाख नव मतदाताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रदेश भर में नुक्कड़ सभाएं भी मोर्चा करेगा। पंवार ने बताया कि देश भर में लगभग आठ करोड़ नव मतदाता हैं, जिसमें 52 लाख से अधिक प्रदेश में हैं। प्रदेश के लगभग 10 लाख नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। नव मतदाताओं को मोबाइल पर मिस्ड काल के जरिए पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है। इन्हें पार्टी से जोड़ने के लिए घर-घर जाकर संवाद, महाविद्यालयों के बाहर पंजीकरण शिविर भी लगाए गए हैं।

विकसित भारत एंबेसडर
मोर्चा के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले नव मतदाताओं को नमो एप डाउनलोड कराकर विकसित भारत एंबेसडर बनाया जा रहा है। इस मौके पर मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य व मध्यप्रदेश युवा मोर्चा की सह प्रभारी सुश्री देवश्री शर्मा, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत चौहान भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें