BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: आयुर्वैदिक वाताहारी वटी : दोनों निर्माता कंपनियों पर न कार्यवाई हुई न जांच

Admin

Sat, Feb 18, 2023
रायपुर | राजधानी में 11 करोड़ की नकली आयुर्वैदिक दवाएं जब्त हो चुकी हैं | आयुर्वैदिक वाताहारी वटी के नाम पर एलोपैथिक दवाएं मिलाकर बेचीं जा रही थी | विभाग की जांच में खुलासा हो चुका है कि यह दवा उज्जैन के सीए फार्मेसी औरे चंदा आयुष इंदौर से रायपुर सप्लाई की जा रही थी | इसे याचिका ट्रेंडिंग एंड मार्केटिंग (वाईटीएम आयुर्वेदा) के द्वारा पैक छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में बेचा जा रहा था | 6 फरवरी को प्रदेश के डिप्टी कंट्रोलर बसंत कौशिक द्वारा उज्जैन के सीए फार्मेसी और चंदा आयुष इंदौर दोनों दवा कंपनियों की जांच और कार्यवाई के मध्यप्रदेश के ड्रग डिपार्टमेंट को पत्र लिखा गया था | पत्र में विभाग ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ ड्रग लैब की जांच में रिपोर्ट आई है कि उक्त दवाओं में डाइक्लोफेनाक सोडियम और एसेलक्लोफेनाक की 70 फीसदी मात्र पाई गई है | विभाग ने मध्यप्रदेश के ड्रग डिपार्टमेंट मुख्यालय भोपाल जल्द से जल्द कार्यवाई कर जानकारी मांगी थी | अब तक जानकारी मांगी थी | अब तक 10 दिन बीत चुके है, लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई है अभी भी अमेजन बेच रहा दवाएं वाताहरी वटी वाईटीएम की वेबसाइट के माध्यम से अभी बेचीं जा रही है | इसके अलावा अमेजन ने भी ऑनलाइन ऑर्डर लिया जा रहा है | दूसरी ओर फ्लिपकार्ट में दवा की बिक्री बंद कर दी गई है | ड्रग डिपार्टमेंट ने इस दवा की ऑनलाइन बिक्री रोकने के लिए पुलिस को भी पत्र लिखा है |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें