BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: अब नक्सलियों ने नारायणपुर में भाजपा नेता की हत्या की

Admin

Sun, Feb 12, 2023
सिर में दो गोलियां लगीं, नारायणपुर लाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ा पांच फरवरी को बीजापुर में भाजपा पदाधिकारी नीलकंठ की जान ली थी नारायणपुर/छोटेडोंगर | नक्सलियों ने शुक्रवार देर शाम नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर इलाके में रहने वाले भाजपा नेता सागर साहू की गोली मारकर हत्या कर दी | सागर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे | शाम करीब साढ़े 7 बजे हुई घटना के वक्त सागर अपने घर में टीवी देख रहे थे | अचानक कुछ हथियार बंद नक्सली घर के अंदर घूसे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी | हमला करने के बाद नक्सली घर से निकल कर भाग गए | बताया जा रहा है कि दो गोलियां उनके सिर में जा धंसी | गंभीर रूप से घायल सागर को लोग सड़क के रास्ते नारायणपुर लेकर आए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई | सिविल सर्जन, जिला अस्पताल नारायणपुर डॉ. विनोद भोयर ने बताया कि जिला अस्पताल में लाए जाने के बाद तक सागर साहू की मौत हो चुकी थी | उनके गले के दाहिने तरफ गोली लगी थी, जो आरपार होकर बाएं तरफ ब्रेन के नीचे से निकली | हमारे छोटेडोंगर संवाददाता के अनुसार घटनास्थल से एके-47 राइफल से चली गोलियों के दो खोखे मिले हैं | पुलिस का मानना है कि हमला करने आया नक्सली एसॉल्ट राइफल लेकर आया था | नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा का कहना है कि हमला करने दो नक्सली बाइक पर आए थे | घटना के वक्त सागर की पत्नी, बड़ा बेटा और बेटी घर पर ही थे | ड्राइंग रूम में सागर बैठे थे और परिवार के बाकी सदस्य घर के अंदर थे | संवाददाता के अनुसार हमले करने आए नक्सली कितने थे, अब तक साफ नहीं है | छोटेडोंगर नक्सलियों द्वारा किसी नेता की हत्या की घटना 10-12 साल के बाद हुई है | गोली की आवाज सुनते ही परिवार के सदस्य ड्राइंगरूम की तरफ भागे | वहां खून से लथपथ सागर बेसुध गिरे हुए थे | परिवार और पड़ोसियों ने उनको तुरंत छोटेडोंगरे के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया | वहां नर्सिंग स्टाफ ने ही प्राथमिक उपचार कर उनको नारायणपुर जिला अस्पताल के लिए रवाना किया, जो करीब 43 किमी दूर है | रात करीब 9 बजे नारायणपुर पहुँचने के पहले ही सागर दम तोड़ चुके थे | माना जा रहा है कि सिर में धंसी गोली और अत्यधिक रक्तस्त्राव से सागर की मौत हो गई | वारदात की सूचना मिलते ही पूरे जिले में खलबली मच गई थी | भाजपा के नेताओं ने गंभीर रूप से घायल सागर को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने के लिए राज्य सरकार से मदद मांगी थी, लेकिन दिन ढल जाने की वजह से चॉपर को बड़े डोंगर भेजना संभव नहीं हो पाया | सागर साहू नारायणपुर जिले के बड़े भाजपा नेता थे छोटेडोंगर की सरस्वती शिशु मंदिर शाला के अलावा कई सामाजिक संस्थानों से भी वह संबध थे | छोटेडोंगर इलाके में उनकी अच्छी सामाजिक पकड़ थी |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें