BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बीजापुर में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी, इलाके में सनसनी फैल गई

Admin

Tue, Jan 16, 2024

 बीजापुर

छत्तीसगढ़ के नक्सल इलाकों में माओवादी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन आईईडी ब्लास्ट, गोलीबारी जैसी घटनाएँ बढ़ रही है। इस बीच बीजापुर में नक्सलियों ने एक निर्दोष ग्रामीण को पुलिस का मुखबीर बताते हुए मौत के घाट‌ उतार दिया है। यह घटना गंगालूर इलाके की बताई जा रही है। इस हत्या के बाद पुलिस भी हरकत‌ में आ गई है। पुलिस बल के द्वारा इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

नक्सलियों के द्वारा कई बार निर्दोष ग्रामीणों को पुलिस का खबरी बताकर उनकी हत्या की गई है। अक्सर इस तरह की घटनाएँ तब होती है जब इलाके में नक्सलियों की गिरफ्तारी होती है। बतादें कि बीते तीन दिनों के भीतर सुरक्षाबलों के द्वारा 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी गिरफ्तारी बीजापुर इलाके में हुई है। वही लगातार पुलिस सर्चिंग कर रही है। माना जा रहा था कि पुलिस के पास इलाके में कई अन्य नक्सलियों के छुपे होने की जानकारी है। लेकिन इस बीच‌ नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की है।

गंगालूर के पुसनार गांव में हुई यह घटना को लेकर पुलिस का मानना है कि यह हत्या प्रतिशोध के कारण की गई है। क्योकि जिस तरह से नक्सलियों ने रिशु पुनेम की हत्या कर उसके शव को गांव में फेका है उससे ऐसा साफ प्रतीत हो रहा है कि हत्या प्रतिशोध के कारण की‌ गई है। पुलिस‌ का कहना है कि 12 जनवरी को इसी इलाके‌ में नक्सली का एनकांउटर था।‌ इस एनकांउटर में नक्सली कमांडर टोया पोटाम को मारा गया था। इस घटना के बाद‌ ही गुस्सए नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें