BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्मा आज आएंगे छग

Admin

Fri, Nov 3, 2023


रायपुर

उत्तरप्रदेश के एटा विधायक व अखिल भारतीय लोधी - लोधा - लोध  महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा एक दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास पर आ रहे है। राजधानी रायपुर में सामाजिकजनों से चर्चा करने के बाद राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डोंगरगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भरत वर्मा के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार करने जाएंगे।

लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा ईकाई रायपुर के अध्यक्ष अध्यक्ष लोधी सुरेश सुलाखे व सचिव प्रहलाद लोधी ने बताया कि लोधी क्षत्रीय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा उर्फ डेविड कल एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे है जहां समाज के लोग उनके स्वागत की तैयारी में जुट गए है। राजधानी रायपुर पहुंचने के बाद वे छत्तीसगढ में हो रहे विधानसभा चुनाव की राजनीतिक बिसात पर सामाजिक चर्चा भी करेंगे। साथ ही आजादी के बाद डोंगरगांव विधानसभा से राष्ट्रीय पार्टी भाजपा ने श्री भरत लाल वर्मा को प्रथम बार प्रत्याशी बनाया गया है, उनके विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। चुनाव प्रचार के बाद वे वापसी में कुम्हारी में स्थित लोधेशवरधाम भी जाएंगे जहां हो रहे विकास कार्यों का अवलोकन भी करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें