BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डोंगरगांव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में ली चुनावी सभा

Admin

Sun, Nov 5, 2023

राजनांदगांव
एटा उत्तरप्रदेश के विधायक एवं अखिल भारतीय लोधी - लोधा लोध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा डेविड ने डोंगरगांव से भाजपा प्रत्याशी भरत वर्मा  के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया और उनकी जीतके लिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि ऐसा चुने जो आपके हर सुख दुख में साथ खड़ा रहे राजनीति और चुनाव तो आते जाते रहते हैं। भरत वर्मा सीधे व सरल व्यक्ति हैं,भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है इस भरोसे पर आपको मुहर लगानी है और मै वादा करता हूं कि विधायक चुने जाने के बाद भी वे आपके हर काम में सहभागी रहेंगे सदन में आपकी बात रखेंगे और क्षेत्र का विकास करेंगे।

प्रथम चरण का चुनाव प्रचार आज थम गया इससे पहले विपिन कुमार वर्मा डेविड ने सामाजिक बैठक लेकर भी भरत वर्मा के अंतिम चुनावी समय में कारगर ढंग से चुनाव प्रबंधन करने की बात कही। वहीं इससे पहले छत्तीसगढ राज्य लोधी समाज के पदाधिकारीगणों से रिविएरा रिसोर्ट एवं राजधानी में किया गहन चर्चा की। उन्होने लोधी समाज के प्रत्याशी को जीता कर लाने की अपील भी की।  डोंगरगांव जिला राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र  के स्वजातीय बंधुओं से भी सौजन्य मुलाकात किए।  उल्लेखनीय है कि भाजपा ने भरत लाल वर्मा को प्रथम बार डोंगरगांव क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी बनाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है, राजधानी घेरने की । एक उदाहरण देकर  बताया दिल्ली में जाट समुदाय की संख्या सीमित है, किन्तु वे राजधानी में रहते है , सारा मीडिया फोकस  उनके ऊपर रहता है,  इसलिए उन्हे हर क्षेत्र में भागीदारी मिलती है।

प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देश भी दिया कि लोधेशवरधाम को वृहद स्तर पर विकसीत करे, और अपनी उपस्थिति राजधानी में देवे। हम राष्ट्रीय स्तर से भी मदद करेंगे।  छत्तीसगढ स्तरीय एक बड़ा सामाजिक भवन बनाकर  शैक्षणिक क्षेत्र में कार्य करने का  निर्देश भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अपने स्तर में भी कार्य करे , किन्तु राजधानी घेरने की बहुत जरूरत है। एटा विधायक वर्मा ने कहा कि मैं स्वयं लोधेशवरधाम का अवलोकन कर आया हूं। यह धाम  उचित एवं  मध्य स्थान में है। समाज द्वारा लोधेशवरधाम  में हो रहे विकास कार्य का अवलोकन भी किए। उल्लेखनीय है कि उन्हें आगामी 26 नवंबर 2023 को लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा ईकाई रायपुर  के तत्वावधान में  आयोजित वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि रूप में पधारने का न्यौता भी दिया गया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार भी किया।  इस अवसर पर लोधेशवरधाम के संयोजक एवं रिविएरा रिसोर्ट के संचालक उत्तम वर्मा,  प्रदेशअध्यक्ष  घनश्याम वर्मा, विष्णु लोधी प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री घनश्याम कौशिक, लोधी क्षत्रिय समाज चंगोराभाठा इकाई रायपुर के अध्यक्ष लोधी सुरेश कुमार सुलाखे, संरक्षक मूलचंद वर्मा सचिव लोधी प्रह्लाद  दमाहे, लोधी हुलास लिलहारे, लोधी विमल कुमार पटेल, लोधी ईशवरी वर्मा जिला उपाध्यक्ष राजनांदगांव, लोधी उत्तमचंद जंघेल जिला लोधी समाज राजनांदगांव के अलावा अधिक संख्या में डोंगरगांव एवं खैरागढ क्षेत्र से सामाजिक पदाधिकारीगण, समाज के सदस्यगण, लोधी समाज कार्यकर्तागण अधिक संख्या उपस्थित थे। वे दिल्ली वापसी लौटने के दौरान विमानतल पर चंगोराभाठा इकाई रायपुर छत्तीसगढ के पदाधिकारी राजेश्वर नागपुरे, यशवंत लिलहारे, प्रह्लाद बिरनवार, विजय दशहरे के अलावा सभी लोधेशवरधाम के कार्य मे लगातार सेवा देने वाले सदस्यगणो की प्रशंसा की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें