BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बस्तर जिले की तीनों विधानसभाओं के चुनाव संचालक एवं समन्वयक के नाम भी किये घोषित

Admin

Wed, Oct 18, 2023

जगदलपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की अनुशंसा व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की अनुमति से भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने विधानसभा चुनाव के लिये जिला संचालन समिति की घोषणा की है, साथ ही बस्तर जिले की तीनों विधानसभाओं के चुनाव संचालक एवं समन्वयक के नाम भी घोषित किये हैं। जगदलपुर विधानसभा के चुनाव संचालक श्रीनिवास राव मद्दी बनाये गये हैं, वहीं समन्वयक के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता शरद अवस्थी व पूर्व विधायक संतोष बाफना को दायित्व सौंपा गया है।

बस्तर विधानसभा के चुनाव संचालक विद्याशरण तिवारी होंगे और चुनाव समन्वयक पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप व भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी रहेंगे। ऐसे ही चित्रकोट विधानसभा के चुनाव संचालक पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप और समन्वयक पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप व आनंदमोहन मिश्रा बनाये गये हैं। विधानसभा चुनाव के लिये गठित जिला संचालक समिति में 19 प्रमुख लोगों के नाम हैं जिनमें भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, जिला प्रभारी जी वेंकटेश्वर राव, शरद अवस्थी, किरणदेव, संतोष बाफना, डा. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप, समुंदसाय कच्छ, विद्याशरण तिवारी, कमलचंद भंजदेव, शिवनारायण पाण्डेय, संजय पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, रामाश्रय सिंह व वेदप्रकाश पाण्डेय शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें