BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: पुरानी गाड़ियों का नाम ट्रांसफर अब परिवहन सुविधा केंद्र से

Admin

Wed, Feb 15, 2023
रायपुर | छत्तीसगढ़ में सेकंड हैंड गाड़ियों की खरीदी बिक्री के लिए अब आरटीओ दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी | परिवहन विभाग आधार ऑथेंटिकेशन नाम से नई प्रक्रिया शुरू कर रहा है | इसके तहत गाड़ी को खरीदी-बिक्री करने वाले अपने नजदीकी परिवहन सुविधा केंद्र जाएंगे और आसानी से नाम ट्रांसफर करा सकेंगे | इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि नाम ट्रांसफर के खेल में दलालों की सक्रियता कम हो जाएगी | अभी जानकारी के अभाव में ज्यादातर लोग दलालों के चक्कर में फंसते हैं और दलाल मोटी रकम ऐंठते हैं | परिवहन अफसरों की माने तो इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है | इस  नई व्यवस्था के शुरू होने से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा | अभी जितना पैसा नाम ट्रांसफर में लग रहा है, उसमे 100 रुपए अतिरिक्त परिवहन सुविधा केंद्र को देने होंगे | परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने बताया कि परिवहन विभाग आधार औथेंटिकेशन नामक नई व्यवस्था आज से शुरू कर रहा है | इसके शुरू होने से सेकंड हैंड गाड़ी की खरीदी-बिक्री करने वालों को अब परिवहन सुविधा केंद्र के माध्यम से घर के पास सुविधा दी जाएगी | आरटीओ के आंकड़ो के मुताबिक प्रदेश में हर साल दो लाख से ज्यादा सेकेण्ड हैंड गाड़ियां खरीदी और बेचीं जाती है | इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ट्रांसफर करना होता है | यह काम बेहद पेचीदा होता है | मालूम हो की जब तक गाड़ी का ओनरशिप वाहन क्रेता अपने नाम ट्रांसफर नहीं करते, तब तक विविध रूप से उस गाड़ी के मालिक नहीं कहे जाते हैं | इसी तरह यदि आपने गाड़ी बेचीं है और यदि उस गाड़ी से एक्सीडेंट या कोई अपराध घटित होता है | अब क्या होगा नया सिस्टम प्रदेशभर में परिवहन विभाग ने 500 सुविधा केंद्र तो वहीं रायपुर जिले में करीब 50 सुविधा केंद्र खोले गए हैं | वर्तमान में यहां परिवहन संबंधित कामों के लिए ऑनलाइन फार्म भरने का काम किया जाता है | विभाग अब इन सेवा केन्द्रों पर आधार औथेंटिकेशन शुरू कर रहा है | यहां क्रेता-विक्रेता को अपना आधार नंबर बताना होगा | सेवा केंद्र में बैठा कर्मचारी परिवहन विभाग के सॉफ्टवेयर में गाड़ी और मालिक के नाम की जांच करेगा | परिवहन सुविधा केंद्र में आधार औथेंटिकेशन डिवाइस में वाहन क्रेता-विक्रेता का फिंगरप्रिंट लिया जाएगा |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें