BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: BJP के लिए नड्डा ने मांगा वोट, भूपेश सरकार की गिनाए नाकामियां

Admin

Mon, Oct 30, 2023

कबीरधाम.

जिले के पंडरिया में रविवार को भाजपा द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। वे तय कार्यक्रम से करीब 1.30 घंटे देरी से पहुंचे। उनका आने का समय यहां शाम चार बजे था। लेकिन, रविवार को उनका विभिन्न जगह पर दौरा होने के कारण देरी से पहुंचे। उन्होंने शाम को जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में केन्द्र की मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इसके अलावा राज्य की कांग्रेस सरकार के नाकामयाबी को बताया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने केन्द्र की योजनाओं का लाभ प्रदेश के लोगों को नहीं दिलाया है। ऐसी सरकार को बदलना जरूरी है। भूपेश सरकार ने प्रदेश में चावल, कोयला, शराब, गौठान जैसे कई घोटाले किए हैं। ऐसे घोटालेबाज सरकार को बदल के रखना है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास का गारंटी हम लेते है। इस मौके पर पंडरिया के भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा समेत अन्य नेता उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें