BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या:पति बोला- घर लौटा तो फोन पर कर रही थी बात, चाकू से रेता गला...

Admin

Fri, Jan 12, 2024

रायपुर के खमतराई इलाके में पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे जब वो काम से लौटा तो पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। गुस्से में आकर उसने चाकू से काजल के गले और पेट पर कई वार कर दिया। जिससे वो लहूलुहान हो गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक पेश से क्रेन ऑपरेटर राधेश्याम वर्मा का पत्नी काजल वर्मा से हमेशा विवाद होता था। घटना के दौरान दंपती की एक डेढ़ साल की बच्ची भी वहां मौजूद थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

थाने पहुंचकर कहा गलती हो गई

घटना के बाद थाने पहुंचा आरोपी ने पुलिस को बताया कि उससे गलती हो गई है। उसने पत्नी की हत्या कर दी है। आरोपी की बातें सुन थाने में मौजूद पुलिसकर्मी चौंक गए। उन्होंने फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो पत्नी की लाश जमीन में पड़ी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें