BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: रायपुर शहर में अवैध कब्जा हटाने के लिए निकला नगर निगम अमला

Admin

Thu, Dec 7, 2023

रायपुर

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे से मंगलवार को मिले निर्देश के बाद नगर निगम का निगम पूरे दलबल के साथ पूरे रायपुर शहर में अवैध कब्जा हटाने के लिए निकल गया है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर निगम का अमला सुबह-सुबह संजय नगर पहुंचा और डामर सड़क के आधे हिस्से पर नीव डालकर बनाई गई 12 दुकानों को धराशायी कर दिया। उल्लेखनीय हैं कि यहां पर 3 साल पहले रिंग रोड से लगाए बकरा मार्केट के पीछे सड़क को आधा कर आधे सड़क पर दुकानें बना ली गयीं थी और अवैध रुप से ये 12 दुकानदार अपना व्यवसाय कर रहे थे।

ठीक इसी प्रकार जोन क्रमांक 5 का अमला सुबह 11 बजे लाखे नगर चौक से लेकर सुंदनगर चौक तक अवैध कब्जा कर ठेले व गुमटी लगाकर व्यवहार कर रहे दुकानदारों के सामानों को जप्त किया। नगर निगम के अधिकारियों ने इन सभी साफ तौर पर चेतावनी दी है कि अगर दोबारा यहां पर दुकानें व ठेलों का संचालन किया जाता है तो उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

इसी तरह जब्बार नाला वीआईपी तिराहा के पास अवैध रूप से बनी दुकानों को भी जमींदोज किया गया। इस दौरान नगर निगम का अमला भारी पुलिस बल के साथ मौजूद था ताकि निगम का दस्ता इन अवैध कब्जाधारी दुकानों को आसानी से तोड़ सकें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें