BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पीएससी घोटाले पर मूणत ने सीएम भूपेश को घेरा

Admin

Tue, Oct 3, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में पीएससी घोटाला को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। मामले में पक्ष और विपक्ष जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने आज सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर भूपेश सरकार पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल पीएससी घोटाले में जांच कराने की घोषणा क्यों नहीं कर रहे हैं? केवल दिखावे के लिए शिकायत आने पर जांच की बात कह रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के सह पर स्कैम हुआ है। इस काम में जेल में बंद अधिकारी को सीएम का साथ था।

'भूपेश है तो भरोसा है' को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि भूपेश ने जनता का भरोसा तोड़ने का काम किया है। 3 अक्टूबर से बीजेपी दूरबीन लेकर सरकार के विकास के काम को ढूंढने निकलेगी। राजधानी में एजुकेशन हब के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। सीएम भूपेश ने रायपुर के विकास के लिए 1 हजार करोड़ दिए, उसका कोई टेंडर नहीं हुआ। दावा करते हुए कहा कि भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में एक भी भूमिपूजन बिना टेंडर के नहीं हुआ है। बिना टेंडर के ही सोनिया गांधी से के हाथों विधानसभा भवन का भूमिपूजन करवाया गया।

उन्होंने जरवाय स्थित गौठन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 6 गाये मर गईं और मामले में निगम प्रशासन मौन रहा। कमिश्नर राजनीति कर रहे हैं। गौठान के नाम पर करोड़ खर्च किए गए, लेकिन गायों को चारा-पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं इन गौठानों में मवेशियों के लिए इलाज की सुविधा और रखरखाव की उचित व्यवस्था तक नहीं है। मवेशी बुरी हालत में रहने को मजबूर हैं। आरोप लगाया कि बिना चारा-पानी के 6 गायों ने दम तोड़ दिया। इसके लिए भूपेश सरकार को गौ हत्या का पाप लगेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें