BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: मां कसम दारू नहीं पिऊंगा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में शराब पीना पड़ेगा महंगा

Admin

Wed, Jan 24, 2024

कबीरधाम.

कबीरधाम जिले में अब सार्वजनिक स्थान पर बैठ कर शराब पीना महंगा पड़ेगा। क्योंकि पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार देर रात को जिले पंडरिया, कवर्धा, पांडातराई समेत कई थाना क्षेत्र में पुलिस ने आउटर एरिया में सार्वजनिक स्थान पर बैठ कर शराब पीने वालो की जमकर क्लास ली है। इस दौरान पुलिस ने शराब प्रेमियों से उठक बैठक भी कराई है।

कबीरधाम एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि शहर के सुनसान जगह पर नवयुवक युवती, छात्र व छात्राएं प्रेमी जोडे बैठे रहते हैं। जो बिल्कुल ही अनुचित है। अक्सर आपराधिक घटनाएं सुने स्थान पर ही घटित होती हैं। नशेड़ी/ आपराधिक तत्व भी इन जगह पर घूमते रहते हैं। इस कारण पुलिस ने इन जगहों पर दबिश देकर क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने का बिडा उठाया है,अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अश्लीलता फैलाने वालों पर भी सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एक दिन पहले मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान मिले अनगिनत लापरवाह वाहन चालक जो अपने वाहनों में ब्लैक फिल्म, ब्लैक नंबर प्लेट, बिना नंबर के वाहन, तीन सवारी, बिना लाइसेंस और कुछ नाबालिक वाहन चालक वाहन चलाते मिले। उन्हे अंतिम चेतावनी दी गई है।

आज के बाद से कोई भी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें