BREAKING NEWS

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

मिशन वार्ड में गूंजेगी शिव महिमा: 9 फरवरी से संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

Advertisment

: नवजात बच्ची को चूहे के बिल में छुपाकर भाग मई मां

Admin

Thu, Jan 25, 2024

रायपुर 
छत्तीसगढ़ में माता की कठोर ममता की एक खबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके जगदलपुर से सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी कुछ घंटे पहले ही इस दुनियां को अपने आंखों से देखने वाली मासूम बच्ची को चूहे के बिल में छुपाकर भाग गई है। 

यह त्रेतायुग नही यह कलयुग है। जहां के जगदलपुर के तोकापाल ब्लाक के बारूपाट में  एक कलयुगी मां ने अपनी नवजात बच्ची को मिट्टी के ढेर में छोड़कर भाग गई है। पास से सुबह जब गांव के सरपंच गुजरने लगे तो उन्होंने बच्ची की रोती हुई आवाज सुनी। नवजात एक चूहे के बिल में ऊपर से मिट्टी डालकर छुपा दी गई थी। जिसे सरपंच ने बाहर निकाला और तुरंत डायल 108 की मदद से स्वास्थ केंद्र भेज दिया है। 

यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जहां गर्भवती महिला के द्वारा बच्चा होने के बाद लोक लाज के डर से इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। यह बच्चा किसका है इस मामले को लेकर पुलिस गांव में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि नवजात को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद मेडिकल स्टाफ के द्वारा उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेट रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के हालत में काफी सुधार आया है।
 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें