BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मोदी, शाह और योगी कई शहरों में करेंगे रैली

Admin

Wed, Oct 18, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा पुरजोर कोशिशों में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में प्रदेश में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री और स्टार प्रचारकों का जमावड़ा होगा। ये सभी दिग्गज राज्य में भाजपा की सियासी जमीन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में दो चरणों के चुनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी की 3 बड़ी सभाओं के आयोजन की तैयारी है। जिसमें मोदी छत्तीसगढ़ को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। ये घोषणाएं चुनावी माहौल का रुख भाजपा की तरफ मोड़ने की बड़ी कोशिश होंगी। पीएम रायपुर, रायगढ़ और बस्तर में सभा को संबोधित कर चुके हैं। माना जा रहा है कि सरगुजा और राजनांदगांव इलाके में प्रधानमंत्री की सभा की जाएगी। सियासी रुख को देखते हुए पार्टी जगह तय करेगी। राज्य में भाजपा पीएम की सभा को अपने मास्टर स्ट्रोक की तरह पेश करना चाहती है। क्योंकि राज्य में पिछली सभाओं में आई भीड़ ने भाजपा को बढ़त दी है। इधर, कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर ली है। पार्टी जल्द ही स्टार प्रचारकों के साथ मैदान में नजर आएगी। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और हिमाचल के मुख्यमंत्री भी प्रदेश में रैली करते हुए नजर आएंगे। हालांकि कांग्रेस ने तारीख और जगह तय नहीं की है, मगर इनका जल्द ही एलान किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें