BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: एक लाख 38 हजार रुपए डोनेट करना है विधायकों और सासंदों को

Admin

Fri, Jan 12, 2024


भोपाल

मध्य प्रदेश कांग्रेस के सांसद और विधायक पार्टी के क्राउड फंडिंग के डोनेट फॉर देश अभियान में एक करोड़ रुपए भी डोनेट नहीं कर पाएंगे। विधायकों और सासंदों को एक लाख 38 हजार रुपए डोनेट करना हैं। प्रदेश के कई सांसद और विधायक यह राशि डोनेट कर चुके हैं, लेकिन सभी मिलकर कांग्रेस के इस डोनेशन अभियान में एक करोड़ रुपए का आंकड़ा पार नहीं कर सकेंगे।  कांग्रेस के सभी 66 विधायकों को एक लाख 38 हजार रुपए पार्टी के लिए डोनेट करना है। वहीं लोकसभा के एक सांसद और राज्यसभा के तीन सांसदों को भी एक लाख 38 हजार रुपए की राशि पार्टी डोनेट फॉर देश अभियान में देना हैं। यानि सांसद और विधायकों की संख्या मिलाकर 70 हो रही है। इस संख्या के हिसाब से 96 लाख 60 हजार रुपए ही इन सभी से मिल रहे हैं।  

अरुण-नीलांशु ने ज्यादा किया डोनेट
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव को बतौर पूर्व सांसद 13 हजार 800 रुपए डोनेट करना थे, लेकिन उन्होंने एक लाख 38 हजार रुपए इस फंड में दिए हैं। इसी तरह पूर्व विधायक निलांशु चतुर्वेदी को भी 13 हजार 800 रुपए डोनेट करना थे, लेकिन उन्होंने एक लाख 38 हजार रुपए पार्टी के इस अभियान में दिए हैं। सांवेर से कांग्रेस की उम्मीदवार रही रीना बोरासी,  पूर्व विधायक मुकेश पटेल ने एक लाख 38 हजार रुपए दिए हैं।

ये कर चुके डोनेट  
सांसदों में विवेक तन्खा, दिग्विजय सिंह ने डोनेशन दिया है। वहीं विधायकों में  अब तक हेमंत कटारे, सचिन यादव, जयवर्धन सिंह, विक्रांत भूरिया डोनेशन दे चुके हैं। वहीं  एसटी विभाग के अध्यक्ष रामू टेकाम 13800, एससी विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने 13800, नागौद से उम्मीदवार रही डॉ. रश्मि सिंह ने भी 13800 रुपए की राशि डोनेट की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें