BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: उज्जैन में कान्ह नाले के प्रदूषित पानी को क्षिप्रा नदी में मिलने से रोकने की कार्ययोजना शीघ्र तैयार करें : मंत्री सिलावट

Admin

Thu, Jan 11, 2024

जल संसाधन मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक

उज्जैन में कान्ह नाले के प्रदूषित पानी को क्षिप्रा नदी में मिलने से रोकने की कार्ययोजना शीघ्र तैयार करें : मंत्री सिलावट

लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अभियंताओं के नियुक्ति पत्र शीघ्र जारी किये जाये : मंत्री सिलावट

भोपाल

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की। मंत्री सिलावट ने बैठक में निर्देश दिए कि महाकाल नगरी उज्जैन में क्षिप्रा नदी में मिलने वाले कान्ह नाले के प्रदूषित पानी के डायवर्जन के लिये बनाई गई कार्ययोजना की निविदा शीघ्र स्वीकृति के लिये वृहद् परियोजना नियंत्रण मण्डल के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

मंत्री सिलावट ने कहा कि 100 दिवस, 01 वर्ष, 05 वर्ष और 2047 तक विभाग की कार्य योजना तैयार करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री सिलावट ने कहा कि सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि के लिये अधिकाधिक सिंचाई परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संकल्प पत्र 2023 में वर्णित विभाग के लक्ष्यों की पूर्ति के लिये सतत् प्रयास किये जावे। केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना में राज्य को आवंटित कार्यों में गति लाने के लिये परियोजना के लक्ष्यों को निर्धारित समय में प्राप्त करने के निर्देश दिये गये। मंत्री सिलावट ने कहा कि अंतर्राज्यीय ई.आर.सी.पी. परियोजना से संबंधित कार्यों को भी त्वरित गति से किये जाने के लिये कहा।

लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अभियंताओं के नियुक्ति पत्र शीघ्र जारी किये जाये

मंत्री सिलावट ने विभागीय समीक्षा बैठक में लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अभियंताओं को शीघ्र नियुक्ति पत्र प्रदान करने के निर्देश दिये। जिससे विभाग में अभियंताओं की कमी को पूरा किया जा सके। बैठक में प्रमुख सचिव मनीष सिंह एवं प्रमुख अभियंता शिशिर कुशवाह उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें