BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: मंत्री शुक्ल ने लाड़ली बहना आवास योजना के हितग्राहियों के फार्म भरवाए

Admin

Mon, Sep 18, 2023
रीवा जिले के एक लाख से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा योजना का लाभ भोपाल जनसंपर्क एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं की लाड़ली बहना आवास योजना को महिला कल्याण की अनूठी पहल बताया। रीवा जिले में लगभग एक लाख हितग्राहियों को इस नयी आवास योजना से पक्के आवास मिलेंगे। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को अब 450 रुपए में गैस सिलेण्डर रिफिल किया जा रहा है। इसके भी आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। सभी आवेदन-पत्र गांव में ही भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना का शुभारंभ किया। जनसंपर्क मंत्री शुक्ल, स्थानीय जन-प्रतिनिधि रीवा कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। कार्यक्रम में रीवा विकासखण्ड के ग्राम दुआरी की हितग्राही आशा साकेत, सीता यादव, बिन्नू साकेत, राजकली यादव तथा शकुंतला यादव के आवेदन पत्र भरवाए गए।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें