BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: मंत्री सुश्री मीना सिंह ने उमरिया में हितग्राहियों को किये हितलाभ वितरित

Admin

Thu, Sep 21, 2023
भोपाल जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने उमरिया जिले के ग्राम पंचायत ताला में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुँचकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना जैसी अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरकार सबका साथ-सबका विकास की मंशा से काम कर रही है। मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, स्व-रोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में सिंचाई सुविधाएँ बढ़ी हैं, समय पर खाद, समर्थन मूल्य पर खरीदी और आधुनिक यंत्रों के प्रयोग से कृषि लाभ का धंधा बन गया है। मंत्री सुश्री सिंह ने तेंदुपत्ता संग्राहकों को पानी की बॉटल, साड़ी, जूते, चप्पल प्रदान किए और सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र, पेंशन पत्र और लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें